बीटेक, एमटेक वाले भी पढ़ सकते हैं संस्कृत
प्राचार्य डॉ. द्वारिका प्रसाद नौटियाल ने बताया कि ऐसे छात्र जिनकी 12वीं में संस्कृत नहीं है। वह भी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें छह माह के दौरान संस्कृत ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
31 अक्तूबर है प्रवेश की अंतिम तिथि
श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि तिथि 31 अक्तूबर है। प्रवेश के इच्छुक छात्र महाविद्यालय से प्रवेश फार्म लेकर भरने के बाद जमा करा सकते हैं। महाविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
ये विषय जाते हैं पढ़ाए
ज्योतिष, कर्मकांड, व्याकरण, साहित्य, वेद, दर्शन, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी आदि