आग सड़क के नीचे स्थित गोदाण गांव से ही खेतों की ओर फैली थी। पूछताछ में पता चला है कि विवाहिता पूजा के अपनी ननद के साथ आग बुझाते समय यह हादसा हुआ है, लेकिन आग जंगल की ओर से नहीं लगी थी। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
- मदन सिंह रावत, रेजंर देवप्रयाग
चार एंबुलेंस बदले जाने व महिला के आग में जल जाने की घटना संज्ञान में नहीं है। एंबुलेंस को ज्यादा दूरी तय न करनh पड़े इसके लिए छोटे-छोटे स्पॉट निर्धारित किए गए हैं। इन स्पॉट से दूसरी एबुलेंस मरीज को पिकअप कर दूसरे स्पॉट तक पहुंचाती है। एंबुलेंस बदले जाने का कारण भी यही रहा होगा। यदि एक एबुलेंस लंबी दूरी तय करेगी तो क्षेत्र में एबुंलेस की आवश्यता पड़ने पर इस सेवा का लाभ लोगों को समय पर नहीं मिल पाएगा। फिर भी इस मामले की जांच की जाएगी।
- डा. मनु जैन, सीएमओ, टिहरी गढ़वाल।