पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।