ग्राम प्रधान दीपा देवी और ग्रामीणों ने विषम परिस्थितियों में आशा कार्यकर्ता की ओर से किए गए प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में झिंझी पुल की मांग के लिए लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।
वहीं बारिश के कारण वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे निजमुला घाटी के ग्रामीणों को मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द झिंझी पुल का निर्माण कराने और क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कर यातायात बहाल करने की मांग की है।