फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उच्च शिक्षा में 16 अक्तूबर से लागू होगी नई शिक्षा नीति, मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे शुभारंभ

Fri, 14 Oct 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नई शिक्षा नीति लागू होने से जहां छात्र-छात्राओं को च्वाइस बेस्ड रोजगारपरक शिक्षा मिल सकेगी, वहीं शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में 16 अक्तूबर से नई शिक्षा नीति लागू होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसकी शुरूआत करेंगे। मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में एनईपी लागू करने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: संगठन की नब्ज टटोलने आएंगे कैलाश विजयवर्गीय, हल्द्वानी और देहरादून में डालेंगे डेरा

इसके लागू होने से जहां छात्र-छात्राओं को च्वाइस बेस्ड रोजगारपरक शिक्षा मिल सकेगी, वहीं शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। मंत्री के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस दिन पहले उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बीजापुर अतिथि गृह में सुबह 9:30 बजे से बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत होगी। एनईपी को लागू करने के बाद केन्द्रीय मंत्री बीएचईएल हरिद्वार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जाएंगे। जो कालेज में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रदीप नेगी के अध्यापन कार्यों का अवलोकन करेंगे। दोपहर बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री पतंजलि योगपीठ हरिद्वार स्थित आचार्यकुलम के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे। देर शाम हरिद्वार से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें