मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के तहत जो 757 घोषणाएं की हैं, इनमें करीब 873 कार्य होने हैं। शासन ने इनमें से 615 घोषणाओं के तहत 701 कार्यों को अपनी स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति के साथ बजटीय प्रावधान भी कर दिया गया है।
राज्य सेक्टर से जारी होगा बजट
मुख्यमंत्री की घोषणा वाली सड़कों के लिए राज्य सेक्टर के तहत बजट जारी होगा। हाल ही में शासन स्तर से लोनिवि को राज्य सेक्टर में 100 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। अनुपूरक बजट में भी सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया है। धनराशि जारी होने के साथ ही विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र की सड़कों के लिए बजट जारी कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
जिलावार ब्योरा -कुल कार्य - भौतिक रूप से पूर्ण
उत्तरकाशी - 81 - 15
टिहरी - 88 - 13
चमोली - 57 - 07
रुद्रप्रयाग- 09 - 0
पौड़ी- 71 - 17
देहरादून - 133 - 60
हरिद्वार - 129 - 88
पिथौरागढ़ - 49 - 15
चंपावत -15 - 0
बागेश्वर - 18 - 03
अल्मोड़ा -85 - 19
नैनीताल - 46 - 21
यूएसनगर - 92 - 28
कुल योग - 873 - 286
मुख्यमंत्री की घोषणा के मामले में लोक निर्माण विभाग की 80 प्रतिशत से अधिक प्रगति है। सड़कों के प्रस्तावों पर तेजी से अमल हुआ है। विभाग को मुख्यमंत्री व विधानसभा सदस्यों की प्राथमिकता वाले प्रस्तावों पर समयबद्ध ढंग से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक सड़कों के कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। - आरके सुधांशु, सचिव, लोनिवि