फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब चार दर्जन से ज्यादा बच्चे वायरल की चपेट में, हड़कंप

Sun, 28 Nov 2021 04:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला

सार

रविवार को पुरोला सीएचसी में एक दर्जन से अधिक बच्चों का रैपिड व आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। इससे पूर्व भी विद्यालय के 35 बच्चों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
अधिकांश बच्चे गत एक सप्ताह से वायरल से पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरोला के जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में करीब चार दर्जन से अधिक बच्चे वायरल की चपेट में हैं। यहां कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के अधिकांश बच्चे गत एक सप्ताह से वायरल से पीड़ित हैं। रविवार को पुरोला सीएचसी में एक दर्जन से अधिक बच्चों का रैपिड व आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। इससे पूर्व भी विद्यालय के 35 बच्चों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


12वीं तक के अधिकांश छात्र वायरल से पीड़ित
जानकारी के मुताबिक जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के अधिकांश छात्र वायरल से पीड़ित हैं। यहां सैकड़ों छात्र खांसी-जुकाम की चपेट में हैं। यहां गत एक सप्ताह से वायरल का प्रकोप चल रहा है। गत सप्ताह वायरल से पीड़ित 35 बच्चों का यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

रविवार को विद्यालय की जीएनएम मिनाक्षी ने 14 छात्रों का यहां सीएचसी में रैपिड व आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया। रैपिड टेस्ट में सभी छात्रो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीब 60 छात्र वायरल से पीड़ित है, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में खांसी से सैकड़ों छात्र पीड़ित हैं। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद रावत ने बताया कि पूर्व में वायरल से पीड़ित 35 बच्चों का कोरोना टेस्ट किया गया था। वर्तमान की उनको जानकारी नहीं है। वह अवकाश पर चल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें