पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में नाबालिग ने चिकित्सकों को अपनी उम्र 19 बताई थी। इसके बाद जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो शैक्षिक अभिलेखों में किशोरी की उम्र 17 साल कुछ माह मिली।
जब किशोरी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई तब महिला अस्पताल आई। यहां उसका उपचार किया गया। किशोरी की तबीयत ठीक है। वह नाबालिग है। इसलिए पुलिस को सूचना दी गई थी।
-जेएस नबियाल, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल पिथौरागढ़
किशोरी अपनी मां के साथ दो जनवरी को जिला अस्पताल आई थी। उस दिन आपातकालीन कक्ष में पहली ओपीडी इसी लड़की की हुई थी। अस्पताल के बाथरूम में बच्चा पैदा होने की जानकारी महिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें मिली। मामले की जांच की गई तो डिलीवरी से संबंधित कुछ भी नहीं मिला। चिकित्सकों के पैनल ने नवजात बच्ची का पोस्टमार्टम किया है।
- डॉ. केसी भट्ट, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़