फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : उत्तरकाशी में भूस्खलन से तीन मकान ध्वस्त, लोगों ने भागकर बचाई जान 

Thu, 07 Jan 2021 09:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
भूस्खलन की जद में आने से तीन मकान व एक कुठार ध्वस्त - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

मोरी प्रखंड के सुदूरवर्ती हडवाड़ी गांव में भूस्खलन की जद में आने से तीन मकान व एक कुठार ध्वस्त हो गया, जबकि चार मकानों को आंशिक क्षति पहुंची। प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट किया गया। राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather Today : गुरुवार को राज्य में मौसम शुष्क, अधिकतर इलाकों में खिली धूप

प्रभावित परिवारों ने भाग जान बचाई। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था गांव के प्राथमिक विद्यालय में की है। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम क्षति का आकलन करने में जुटी है। प्रभावितों को राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन


पहाड़ी से भूस्खलन होने पर भारी मलबा मकानों के ऊपर गिर गया

बुधवार देर शाम को हडवाड़ी गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने पर भारी मलबा मकानों के ऊपर गिर गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूस्खलन की जद में आए मकानों में रह रहे लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

हादसे में कोई चोटिल नहीं

गनीमत रही हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। प्रभावित परिवारों ने रात में गांव के अन्य घरों में शरण ली। सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह तहसीलदार चमन सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

राजस्व विभाग की टीम द्वारा भूस्खलन में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था गांव के बेसिक स्कूल में की गई है। राजस्व विभाग की टीम के अनुसार आपदा में हडियाड़ी निवासी मक्खन सिंह, सुप्रभात, जगवीर के आवासीय मकान व एक कुठार मलबे में दब गए, जबकि सोनदास, दिनेश लाल, विक्रम सिंह एवं चंद्र सिंह के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।

एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि प्रभावितों को फिलहाल प्राथमिक विद्यालय भवन में रखा गया है। उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व की टीम अभी भी गांव में डेरा डाले हुए हैं। जल्द ही क्षति का आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें