इस मौके पर पशुपालन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने मार्केटिंग व ब्रांडिंग की कार्ययोजना तैयार की है। एक साल में सरकार ने दुग्ध उत्पादकों के हित में कई निर्णय लिए हैं। गंगा गाय योजना के तहत दुधारू पशु खरीदने के लिए सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत, एससीएसटी व महिलाओं को 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। भूसे पर 50 प्रतिशत और साइलेज पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
दुग्ध उत्पादकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत में 7 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस मौके पर चार जिलों के आठ विक्रय एजेंटों पर उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा, दुग्ध फेडरेशन के प्रशासक मुकेश बोरा, निदेशक दुग्ध विकास संजय खेतवाल, प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा मौजूद थे।
नगर निगम परिसर में खुलेगा आंचल कैफे
आंचल दूध व उत्पादों की मार्केटिंग के लिए नगर निगम देहरादून परिसर में आंचल कैफे खोला जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने जगह देने की सहमति दे दी है। सरकार ने प्रदेशभर में 500 आंचल मिल्क बूथ व कैफे खोलने की योजना बनाई है।