फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी : मैक्स जीप पहाड़ से पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत कई लोग घायल

Mon, 14 Jun 2021 11:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टिहरी

सार

अनुष्का और आरव गंभीर घायल हैं, जिन्हें उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलट गई मैक्स जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में रायवाला प्रतीत नगर से रुद्रप्रयाग जा रही मैक्स जीप (यूके 07 टीए 3244) हिंडोलाखाल कुंजापुरी से डेढ़ सौ मीटर पहले पहाड़ से पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन


चालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी शिवपुरी तपोवन मुनिकीरेती की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वाहन में सवार नीलम धर्मपत्नी विजय प्रसाद (42) को हल्की चोट लगी। जबकि इनकी दो पुत्रियां आरुषि (11), अनुष्का (10) को गंभीर चोट आई और पांच वर्षीय पुत्र आरव को हल्की चोटें आई हैं। 

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत, अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए श्रीदेव सुमन चिकित्सालय पहुंचाया गया। हादसा प्रात: 7:50 बजे हुआ था। अनुष्का और आरव गंभीर घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें