फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आतंकियों संग मुठभेड़ में शहीद हुए थे सपूत, जौलीग्रांट पहुंचे दोनों के पार्थिव शरीर, सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 16 Oct 2021 05:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज, नरेंद्रनगर (टिहरी)/पोखरी

सार

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह और राइफलमैन योगंबर सिंह घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उत्तराखंड के दोनों लाल शहीद हो गए।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धांजलि अर्पित की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए थे। इनमें टिहरी निवासी राइफलमैन विक्रम सिंह और चमोली के सांकरी गांव निवासी राइफलमैन योगंबर सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


आज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर 
यह मुठभेड़ पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। शुक्रवार सुबह बेटों की शहादत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर बाद दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जौलीग्रांट से शहीदों का पार्थिव शरीर उनके पैत्तृक गांव के लिए भेजा गया। 


इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए थे। अमर शहीदों ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की धरती है। राज्य के वीर सपूत अपनी जान देकर भारत माता की रक्षा के अपने प्रण को निभाते हैं।

विज्ञापन


दशहरे पर मातम: एक हफ्ते बाद घर आने का किया था वादा, अब तिरंगे में लिपटकर पहुंचेगा इकलौते बेटे का पार्थिव शरीर 

 

हमारी सरकार वीर सपूतों की अमर शहादत को नमन करती है। शहीदों के परिवार हमारी जिम्मेदारी हैं। हालांकि परिवार की इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन राज्य सरकार शहीदों के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी सहित हर संभव सहायता के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है।

विज्ञापन

गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हुए

टिहरी की गजा तहसील क्षेत्र के ग्राम विमाण गांव निवासी राइफलमैन विक्रम सिंह और योगंबर सिंह गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। पुंछ जिले के मेंढर में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की ओर से हुई गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उत्तराखंड के दोनों लाल शहीद हो गए। विक्रम सिंह के परिजनों को शुक्रवार सुबह 11 बजे बेटे के शहीद होने की सूचना मिली। तहसीलदार रेनु सैनी ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार को घर पहुंचेगा।

पोखरी क्षेत्र में मातम
उधर, पोखरी तहसील के सांकरी गांव निवासी योगंबर सिंह (26) के शहीद होने की खबर मिलते ही पोखरी क्षेत्र में मातम छा गया। योगंबर सिंह के पार्थिव शरीर को सेना द्वारा सांकरी लाया जा रहा है। शनिवार को पैतृक घाट पर सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद जवानों के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें