सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि धारचूला आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील है। आजकल कई सड़कें बंद हैं, जिसे देखते हुए सरकार को कम से कम दो घरेलू गैस सिलिंडर आर्थिक रूप के कमजोर लोगों को निशुल्क देने चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता नंदा बिष्ट और प्रेमा कुटियाल ने कहा कि सरकार लगातार सिलिंडर और अन्य रोजमर्रा की सामग्रियों के दाम बढ़ाकर सीमांत के लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
सड़क बंद होने से लोगों को अतिरिक्त किराया देकर सिलिंडर पहुंचाना पड़ रहा होगा। सड़क खुलने के बाद व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
- अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम धारचूला।