फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: श्रीनगर में चार साल के मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

Uttarakhand News:  बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान एक गुलदार वहां पहुंचा और अयान पर झपट पड़ा। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया।
विज्ञापन
गुलदार का हमला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में श्रीनगर के ग्रास हाउस रोड पर गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के रहने वाले सलामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी(4) रविवार रात करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान एक गुलदार वहां पहुंचा और अयान पर झपट पड़ा। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार गायब हो चुका था। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला।

Pauri:  गोशाला के समीप खेल रहे थे बच्चे, झाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने 11 साल के बच्चे को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि खबर लिखे जाने तक वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अयान के पिता सलामुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी, छह साल की बड़ी बेटी और चार साल का बेटा अयान रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें