फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी : शौच करने के लिए घर से निकली बच्ची, गुलदार ने बनाया निवाला

Mon, 12 Oct 2020 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक  के ग्रामसभा साल दोगी के अंतर्गत पीपल सारी नामे तोक में बीती रात एक सात साल की बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।

विज्ञापन


बीती रात 9.30 बजे मुकेश रावत की सात वर्षीय पुत्री स्मृति शौच करने के लिए घर के बाहर आंगन में निकली। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम आगराखाल पुलिस चौकी इंचार्ज हिम्मत सिंह शाह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की।

रात लगभग 12.30 बजे का बालिका का शव घर से लगभग 700 मीटर दूर जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। गुलदार के हमले से मृतक बालिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के पिता मुकेश रावत दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। 03 दिन पहले ही वह घर आए थे।
विज्ञापन


मृतका स्मृति के अलावा उसका एक भाई भी है । पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेंद्र कंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य साकेत कंडारी, मोर सिंह रावत, अरविंद रावत ने घटना पर रोष जताते हुए पीड़ित परिवार को  मुआवजा देने की मांग की है। वन विभाग से नरभक्षी गुलदार को मारने की मांग की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें