फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बीती देर रात वन विभाग ने मार गिराया जोशीमठ में आतंक का पर्याय बना भालू

Wed, 22 Sep 2021 11:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

मारी गई मादा भालू रोज की तरह मंगलवार देर रात को सिंहधार की घनी आबादी में पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के जोशीमठ में आतंक का पर्याय बने भालुओं मे से एक को बीती रात साढ़े बारह बजे मार गिराया गया। वन विभाग की टीम ने इस मादा भालू को सिंहधार एरिया में पीछा करते हुए ढेर किया।

विज्ञापन


मारी गई मादा भालू रोज की तरह मंगलवार देर रात को सिंहधार की घनी आबादी में पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मय ट्रेंकुलाइज टीम के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन मादा भालू वन विभाग टीम की दस्तक को भांपते हुए नीचे की ओर भाग गई।

टीम ने वहां पहुंचकर भालू को घेर कर ट्रेंकुलाइज करने के लिए गोली दागी। गोली दागते ही मादा भालू वन कर्मियों पर आक्रमण करने की कोशिश करने लगी। तब टीम ने काफी मशक्कत के बाद भालू को ढेर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें