फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदलने का फर्जी पत्र वायरल, पार्टी ने किया सिरे से खारिज

Wed, 22 Sep 2021 11:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मंगलवार को सोशल मीडिया पर चमोली को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का नियुक्त पत्र वायरल हुआ। इस पत्र को सत्तारूढ़ दल के लोगों ने भी एक-दूसरे को शेयर किया।
विज्ञापन
विधायक विनोद चमोली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्थान पर पार्टी विधायक विनोद चमोली को नया अध्यक्ष बनाने का एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पत्र के वायरल होते ही सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गरमा उठा। बाद में पार्टी ने पत्र को फर्जी करार दिया और इसकी जांच करने का फैसला किया। 

विज्ञापन


चमोली को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का नियुक्त पत्र वायरल
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि यह मामला आईटी से संबंधित है। जांच का निर्णय ले लिया गया है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इससे पूर्व मंगलवार को सोशल मीडिया पर चमोली को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का नियुक्त पत्र वायरल हुआ।

इस पत्र को सत्तारूढ़ दल के लोगों ने भी एक-दूसरे को शेयर किया। यह नियुक्ति पत्र भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी होने वाले पत्रों की एकदम नकल था। इसके वायरल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जारी कर दी। हालांकि पत्र फर्जी होने की बात सामने आने के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया।
विज्ञापन


पत्र को फर्जी करार दि
उधर, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भी बयान जारी कर पत्र को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के पद पर नई  नियुक्ति को लेकर एक पत्र जारी किए जाने की सूचना है जो पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। ऐसा पत्र न तो केंद्रीय कार्यालय ने जारी किया न प्रदेश कार्यालय से। पार्टी स्तर से इसकी जांच कराई जा रही है और मामले में संलिप्तों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें