फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कांग्रेस: प्रचार को धार देंगे वरिष्ठ नेता, तय होगी जिम्मेदारी, दो को हरिद्वार में होगा सम्मेलन

Sun, 22 Nov 2026 03:05 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों-मजदूरों की समस्याओं, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था और प्रदेश की परिसंपत्तियों व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने के लिए चुनावी रोडमैप तैयार किया है। भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और सरकार की नीतियों को लेकर पार्टी प्रदेशभर में प्रचार अभियान चलाएगी। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रों को जोन में बांटकर वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय होगी। दो दिसंबर को हरिद्वार में प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों-मजदूरों की समस्याओं, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था और प्रदेश की परिसंपत्तियों व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी। इसके लिए प्रदेशभर में जनसंवाद, जनजागरण, हस्ताक्षर अभियान और आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कुमारी सैलजा ने नेताओं से प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की गतिविधियों का फीडबैक लिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को आपसी समन्वय और एकजुटता से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा व मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, गुरदीप सिंह सप्पल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन


UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती

रैली के लिए राहुल, प्रियंका व खरगे का इंतजार
बैठक में आगामी चुनाव के लिए पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर रैली कराने पर चर्चा की गई। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को गढ़वाल, कुमाऊं व हरिद्वार जिले में बड़ी रैली कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, प्रदेश कांग्रेस रैली कराने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय नेताओं से समय मिलने तक बड़ी चुनावी रैली की जाएगी।
विज्ञापन


इस बार माला से दूरी, बुके से स्वागत
बैठक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक-दूसरे का स्वागत के लिए माला से दूरी बनाई। दोनों नेताओं ने बुके से एक-दूसरे स्वागत किया। हरदा व आर्य ने गले मिल कर यह संदेश किया दोनों नेताओं के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। बीते दिनों बागेश्वर में पार्टी के कार्यक्रम के मंच पर दोनों नेताओं के बीच एक-दूसरे को माला पहनाने को लेकर खींचातानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें