फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः जल्द शुरू होंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य, मुख्यमंत्री करेंगे निरीक्षण

Fri, 09 Jul 2021 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सचिवालय में मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों व बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
केदानाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की समीक्षा की। केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के कार्यों के लिए 170 करोड़ राशि पर्यटन विभाग के पास उपलब्ध है।

विज्ञापन


वहीं, बदरीनाथ धाम को स्प्रिचुअल हिल स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए तैयार मास्टर प्लान के अनुसार कार्यों की डीपीआर तैयार की जा रही है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री केदारनाथ का दौरान का पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 

गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों व बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही केदारनाथ का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य एवं बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के अनुसार किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ की तरह बदरीनाथ मंदिर परिसर के सौंद्रयीकरण, रीवर फ्रंट, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, एरावल प्लाजा आदि कार्यों की डीपीआर तैयार करने में भी शीघ्रता करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग का अलग से डिवीजन बनाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने अवगत कराया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए 170 करोड़ की धनराशि उपलब्ध है। जिसके कमांड एंड कंट्रोल रूम, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम सेल्टर निर्माण, हास्पिटल विल्डिंग, संगम घाट पुनर्निर्माण, शंकराचार्य समाधि का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के द्वितीय चरण के कार्य भी शीघ्र शुरू किए जाएंगे।
 

 

सचिव पर्यटन ने बताया कि बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान तैयार हो गया है। इसके तहत किए जाने वाले कार्यों के लिए 250 करोड़ की फंडिंग की व्यवस्था है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें