शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 12 अफसरों का प्रभार बदल दिया है। साथ ही पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अष्ठिान समिति का भी गठन किया गया है। इस संबंध में संयुक्त सचिव गृह ओमकार सिंह ने आदेश जारी किए।
आदेश के मुताबिक, डॉ. पीवी के प्रसाद को अपर पुलिस महानिदेशक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अमित सिंहा से फायर सर्विस का प्रभार हटा दिया गया है उन्हें दूरसंचार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल को पीएसी व एसडीआरएफ के प्रभार से मुक्त हो कर दिए गए हैं।
अब वह केवल कुंभ मेला 2021 का प्रभार देखेंगे। पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान को साइबर अपराध और एसटीएफ व अपराध एवं कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनसे पुलिस दूरसंचार का जिम्मा हटा लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत से सीआईडी का दायित्व हटाकर उन्हें प्रशिक्षण का प्रभार दिया गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल को एसटीएफ के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें निदेशक दूरसंचार, पीएंडएम, व एसडीआरएफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक नीरू गर्ग से एटीसी हरिद्वार का प्रभार हटा कर सतर्कता व पीएसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन निदेशक पीटीसी नरेंद्रनगर से तबादला कर फायर सर्विस प्रभार पर भेजे गए हैं। नीलेश आनंद भरणे को उपमहानिरीक्षक कार्मिक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, साइबर अपराध एवं एसटीएफ का अतिरिक्त जिम्मा मिला है।
उप महानिरीक्षक नारायण सिंह नपल्च्याल को ट्रेनिंग से हटाकर सीआईडी का जिम्मा सौंपा गया है। राजीव स्वरूप को पुलिस उपमहानिरीक्षक ट्रेनिंग कम निदेशक पीटीसी नरेंद्र नगर भेजा गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को कार्मिक से मुक्त कर ट्रेनिंग कम निदेशक पीटीसी नरेंद्रनगर भेजा गया है।
पुलिस अधिष्ठान समिति गठित
शासन ने पुलिस अधिष्ठान समिति का गठन कर दिया है। समिति के अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार हैं। समिति के दो अन्य सदस्य भी बनाए गए हैं। ये दो सदस्य अपर पुलिस महानिदेशक या प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन व अपर महानिदेशक या पुलिस महानिरीक्षक अपराध व कानून व्यवस्था होंगे।