फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : दरोगा अब मोबाइल टैब से करेंगे मुकदमों की तफ्तीश, ऊधमसिंह नगर पहुंचे 105 मोबाइल टैब 

Mon, 31 May 2021 12:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

थानों में मुकदमे दर्ज होने के बाद अब दरोगाओं को मोबाइल टैब से तफ्तीश की रिपोर्ट तैयार करनी होगी। जिले में पुलिस मुख्यालय से 105 मोबाइल टैब मिल चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : TrueTechOff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय ने स्मार्ट पुलिसिंग की ओर एक कदम और बढ़ाया है। थाने के कंप्यूटर पर बैठकर तफ्तीश की रिपोर्ट बनाने का झंझट खत्म होने जा रहा है।

विज्ञापन


थानों में मुकदमे दर्ज होने के बाद अब दरोगाओं को मोबाइल टैब से तफ्तीश की रिपोर्ट तैयार करनी होगी। जिले में पुलिस मुख्यालय से 105 मोबाइल टैब मिल चुके हैं। इस कार्यप्रणाली ने जहां विवेचकों का समय बर्बाद होने से बचेगा तो वहीं विवेचनाओं में भी तेजी आएगी।

दरअसल, अभी तक थानों में केस दर्ज होने के बाद दरोगा (विवेचना अधिकारी) को तफ्तीश के बाद थानों के कंप्यूटर पर रिपोर्ट तैयार करनी होती थी। विवेचना के दौरान एक नंबर पर मुकदमों के पंजीकरण संख्या, नंबर दो पर क्राइम डिटेल, तीन नंबर पर गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण, चार नंबर पर संपत्ति का विवरण व पांच नंबर पर चार्जशीट या अंतिम एफआईआर जैसी जानकारी देनी होती है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय अब तफ्तीश के तरीकों को भी स्मार्ट बना रहा है। इसके तहत ऊधमसिंह नगर में 105 स्मार्ट इविडेंस कलेक्टिंग टूल किट (टैब) भेजे गए हैं। सभी टैब विवेचकों को दे दिए गए हैं। मुकदमों की तफ्तीश की रिपोर्ट तैयार करने के लिए अब विवेचक घटनास्थल या फिर घर बैठकर भी अपनी रिपोर्ट मोबाइल टैब से तैयार कर सकेंगे। 

गूगल मीट पर ट्रेनिंग के बाद आज से शुरू होगा काम 
मोबाइल टैब पर तफ्तीश करने का तरीका विवेचकों को सोमवार को गूगल मीट पर प्रशिक्षण देकर सिखाया जाएगा। यह प्रशिक्षण सीधे पुलिस मुख्यालय के संचार केंद्र से दिया जाएगा। इसमें टैब पर रिपोर्ट तैयार करने समेत सभी प्रकार की जानकारियां दी जाएंगी। 
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय से जिले को 105 स्मार्ट इविडेंस कलेक्टिंग टूल किट (टैब) भेजे गए हैं। सभी टैब विवेचकों को दे दिए हैं। टैब के जरिये अब विवेचक अपनी तफ्तीश की रिपोर्ट तैयार करेंगे। सोमवार के बाद यह कार्य शुरू हो जाएगा।
- मिथिलेश सिंह, एसपी क्राइम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें