फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: लोस चुनाव को देखते हुए शिक्षा विभाग में 16 अफसरों के तबादले, आदेश जारी

Fri, 16 Feb 2024 11:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि सभी अधिकारी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचित करें।

उप शिक्षा निदेशक हरक राम कोहली का तबादला डायट पिथौरागढ़ से डायट चंपावत, जबकि बीईओ पौड़ी गढ़वाल अयाजुद्दीन का बीईओ खानपुर हरिद्वार, बीईओ नरेंद्रनगर ओम प्रकाश वर्मा का बीईओ द्वाराहाट, बीईओ जौनपुर टिहरी विनीता कठैत नेगी का बीईओ विकासनगर, बीईओ चकराता पूजा नेगी दानू का पुरोला, बीईओ नैनीडांडा अभिषेक शुक्ला का भगवानपुर तबादला किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...गलती पड़ सकती है भारी:  सावधान! गिफ्ट पर दिखे QR कोड तो जल्दबाजी में न करें स्कैन...खाता हो जाएगा खाली

इसी तरह बीईओ एकेश्वर बुशरा का चकराता, बीईओ भैसियाछाना हरीश सिंह रौतेला का चंपावत, बीईओ बाराकोट भानु प्रताप का खटीमा, बीईओ पोखरी डाॅ. भाष्कर चंद बेवनी का देवप्रयाग, बीईओ जोशीमठ खुशाल सिंह टोलिया का पोखड़ा, बीईओ बीण गणेश सिंह ज्याला का बाराकोट, बीईओ खानपुर दीप्ति का कोट, बीईओ कोट मोहम्मद सावेद आलम का रुद्रपुर, बीईओ हवालबाग सुरेश चंद्र आर्य का उप शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी और उप शिक्षा अधिकारी डुंडा हर्षा रावत का तबादला चकराता किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें