फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : नए साल में 1300 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Thu, 31 Dec 2020 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में नए साल में 1300 से अधिक शिक्षकों को प्रमोशन का तोहफा मिलेगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक प्रमोशन के लिए लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पूर्व में भूगोल विषय में सहायक अध्यापक से लेक्चरर पद पर प्रमोशन का जो प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था, उसकी छह जनवरी को डीपीसी होगी।  
विज्ञापन


आयोग के सचिव कमेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रमोशन के लिए पात्र शिक्षकों के दस्तावेजों के परीक्षण एवं मिलान करने के लिए मूल दस्तावेज पांच जनवरी को चयन समिति के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे। जनवरी में करीब 100 से अधिक शिक्षकों की डीपीसी होगी।

इन शिक्षकों के प्रमोशन के बाद 1225 सहायक अध्यापक के लेक्चरर के पद पर प्रमोशन की तैयारी है। जिसके लिए लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। शिक्षा निदेशक के मुताबिक इन शिक्षकों के प्रमोशन से विभाग में लेक्चरर की कमी काफी हद तक दूर हो सकेगी।
विज्ञापन


पहाड़ के स्कूलों में है शिक्षकों की कमी

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के स्कूलों में लेक्चरर की कमी बनी हुई है। यही वजह है कि पूर्व में हाईकोर्ट की ओर से आदेश जारी कर कहा गया था कि पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में जब तक शिक्षकों के 70 फ़ीसदी पद नहीं भरे जाते इन क्षेत्रों के स्कूलों से शिक्षकों के सुगम स्कूलों में तबादले न की जाए।
विज्ञापन


संगठन की ओर से लंबे समय से भूगोल विषय के सहायक अध्यापकों के प्रमोशन की मांग की जा रही थी अब जल्द ही इन शिक्षकों के प्रमोशन हो सकेंगे।
- डॉ. सोहन माजिला, प्रांतीय महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें