बाबा रामदेव के ज्योतिष को लेकर दिए गए बयान पर ज्योतिषियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बाबा ज्योतिष पर न बोलें। इसके बजाय उन्हें वेद-पुराण पढ़ने चाहिए। अगर वो ऐसा करेंगे तो उन्हें किसी से पूछने या जवाब मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ज्योतिष को लेकर उनका ज्ञान बेहद सीमित है। यही कारण है कि वो इस तरह के हल्के बयान दे रहे हैं।
आयुर्वेद में बाबा खुद भी दवाओं को तोड़ने और बनाने के लिए शुभ-मुहूर्त व नक्षत्र का ध्यान रखते हैं। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में यह कार्य करने से इसका प्रभाव अधिक दिखता है। वैसे भी रामदेव ज्योतिष के विद्वान नहीं है।
- आचार्य डॉ. सुशांत राज
एलोपैथ के बाद बाबा रामदेव अब ज्योतिष को भी गलत ठहराने पर आ गए हैं। यह उनका बड़बोलापन है। उन्हें समझ नहीं कि क्या कहना चाहिए और क्या नहीं। ज्योतिष वह है जिसे परमात्मा की ज्योति प्राप्त हुई है।
- ज्योतिषी पीपीएस राणा