फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो लालची पति ने अपनी सास को भेज दी पत्नी की अश्लील वीडियो

Thu, 08 Jul 2021 11:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र निवासी रिजवान से 27 फरवरी 2021 को हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी सास के मोबाइल पर पत्नी की अश्लील वीडियो भेज दी। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू दी है।

विज्ञापन


शादी के दौरान उसकी मां ने काफी साजो-सामान तोहफे में दिया था
सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के मुताबिक थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र निवासी रिजवान से 27 फरवरी 2021 को हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के दौरान उसकी मां ने काफी साजो-सामान तोहफे में दिया था।

विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट कर दी
शादी के बाद पति उसे गुजरात ले गया। आरोप है कि वहां पति ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट कर दी और समुद्र में फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन

 

विवाहिता का आरोप पति ने पहले भी की शादी

आरोप है कि गुजरात से वापस ससुराल आने पर ननद अरमाना, देवर उस्मान व पति रिजवान ने कई बार उसके साथ मारपीट की। विवाहिता का आरोप है कि पति ने पहले भी शादी की है। पहली पत्नी दिल्ली में रहती है। विवाहिता ससुरालियों से तंग आकर मायके हरिद्वार में आ गई। जिसके बाद उसके पति ने एक लाख रुपये की मांग की।

पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं तो उसे कोर्ट जाना पड़ा
रुपया न मिलने पर पति ने उसकी मां के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे और उन्हें वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उसे कोर्ट जाना पड़ा।

थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति रिजवान, देवर उस्मान व ननद अरमाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में सास और पति पर दहेज हत्या का केस

अल्मोड़ा में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के मामले में उसकी सास और पति के खिलाफ लमगड़ा थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीते शुक्रवार को लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम मालता निवासी गायत्री देवी (24) पत्नी केशव राम की मौत हो गई थी। परिजनों का कहना था कि केशव को गायत्री फांसी के फंदे पर लटकी मिली। 108 की मदद से उसे महिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

इधर, सोमवार को लमगड़ा थाने में गायत्री की सास मालता निवासी सल्ली देवी (52) पत्नी कैलाश राम और पति केशव राम के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। लमगड़ा थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के मामा बागेश्वर निवासी महेश राम की तहरीर पर दोनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें