फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : भीमताल में बनेगा हेलीपैड - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sun, 31 Jan 2021 05:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को नौकुचियाताल स्थित लेक रिसोर्ट में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के बेटे की शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे।

विज्ञापन


समारोह में पहुंचे सीएम रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भीमताल में हेलीपैड निर्माण को लेकर डीएम को निर्देश दिए गए हैं और जमीन मिलते ही भीमताल में हेलीपैड का निर्माण कर दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण हटाने को लेकर जो बात कहीं है, उस बात को लेकर उन्हें पता चला है कि कुछ लोग भ्रम फैलाने के साथ धरना प्रदर्शन कर समाज में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों की अफवाहों पर ध्यान नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण को लेकर जल्द सभी निर्णय लिए जाएंगे। वहीं उन्होंने आधे घंटे तक शादी समारोह में शिरकत की, बाद में वह वापस देहरादून को लौट गए।

सीएम के निजी कार्यक्रम के चलते भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में कम ही नजर आए। हालांकि विधायक राम सिंह कैड़ा सीएम के साथ रहे। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश, कमिश्नर अरविंद ह्यांकी, डीएम सविन बंसल, एसएसपी प्रीति प्रियादर्शनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें