फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend: नैनीताल से भवाली और भीमताल तक लगा लंबा जाम, चार किमी दूरी तय करने में लग गए दो घंटे

Sun, 16 Jun 2024 06:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली(नैनीताल)

सार

Uttarakhand News: भवाली-नैनीताल रोड पर मस्जिद चौराहे के पास जाम लगने से सैलानियों और यात्रियों को तीन से चार किमी सफर तय करने में दो घंटे लग गए।
विज्ञापन
भवाली में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंची मेला संपन्न होने के बाद रविवार को सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से नैनीताल से भीमताल तक जाम की समस्या बनी रही। रविवार की सुबह से शाम तक सैलानियों और यात्रियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। भवाली से गेठिया मार्ग, नैनीताल, कैंची मार्ग, भीमताल मार्ग पर सुबह से शाम तक यही स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

भवाली-नैनीताल रोड पर मस्जिद चौराहे के पास जाम लगने से सैलानियों और यात्रियों को तीन से चार किमी सफर तय करने में दो घंटे लग गए। पुलिस की ओर से बिना होटल में बुकिंग करके नैनीताल जाने वाले सैलानियों के वाहनों को नैनीताल नहीं जाने दिया। वाहनों के साथ नैनीताल नहीं जाने दिए जाने से सैलानी धूप में परेशान नजर आए। साथ ही शटल सेवा नहीं मिल पाने से सैलानियों को घंटों धूप में खड़े होने को मजबूर होना पड़ा।

Ganga Dussehra: उमड़ी इतनी भीड़ कि 'जाम' हो गया हरिद्वार, हाईवे से शहर तक रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन, तस्वीरें
 

विज्ञापन

हालात ये हो गए कि भवाली सीओ सुमित पांडे को मैदान में उतरना पड़ा। उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों को नैनी बैंड होते हुए भीमताल की ओर भेजकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें