पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में 18 सितंबर से हरिद्वार जिले में तीन दिवसीय परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अलीपुर गांव में बैठक की और यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं परिवर्तन यात्रा हरिद्वार प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रति प्रदेश में माहौल बना है। जनता भाजपा से हताश और निराश हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से अपनी जिम्मेदारियों का पालन करते हुए जनता के बीच जाएं। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली परिवर्तन यात्रा का रूट बताते हुए कहा कि यात्रा के दौरान सभाएं भी की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रिवव्रत, रोशन लाल, नत्थू सिंह, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बालेश्वर पाल, तीर्थ पाल रवि, एसपी सिंह, सतीश कुमार, प्रताप सिंह, नेपाल सिंह, अनुज चौहान, रईस अहमद, संदीप, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुरेशो देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल आदि मौजूद रहे।