फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अधिवक्ता ने बिलावल भुट्टो को भेजा नोटिस, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में केस दर्ज करने की दी चेतावनी

Tue, 20 Dec 2022 05:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अधिवक्ता अरुण भदोरिया ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो- पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं संघ पर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को हरिद्वार के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने कानूनी को नोटिस भेजा है। उन्होंने 15 दिन में नोटिस का जवाब न दिए जाने पर बिलावल भुट्टो के खिलाफ भारत के सक्षम न्यायालय और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो के बयान को लेकर बोले सीएम धामी, बर्बादी की कगार पर है पाकिस्तान

कनखल के जगजीतपुर निवासी अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने कहा कि भुट्टो की ओर से दिए गए इस बयान से भारत के लोगों में आक्रोश है। भदौरिया ने भेजे गए नोटिस में कहा है कि भारत ने कभी भी पाकिस्तान के किसी प्रधानमंत्री या मंत्री को अपशब्द नहीं कह गए हैं। लेकिन पाकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मनगढ़ंत आरोप लगाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पर जितना हक हिंदुओं का है उतना ही मुस्लिमों कर भी है। आरएसएस कर्मठता एवं अनुशासनात्मक संगठन है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आपत्तिजनक बयान देकर धार्मिक उन्माद भड़काने का प्रयास किया है। अगर वे नोटिस का जवाब नहीं देते तो उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें