फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : ग्राफिक एरा डीम्ड विवि की छात्रा मैत्री को गूगल में 55 लाख रुपये सालाना का पैकेज

Sun, 06 Jun 2021 01:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इससे पहले मैत्री का देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है।
विज्ञापन
डा. कमल घनशाला ने मैत्री को शुभकामनाएं दी और एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राफिक एरा डीम्ड विवि की छात्रा मैत्री रावतको गूगल में करीब 55 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। कंप्यूटर साइंस में बीटेक मैत्री के अंतिम वर्ग में कोडिंग टेस्ट के बाद कई इंटरव्यू हुए।

विज्ञापन


डा. कमल घनशाला ने मैत्री को शुभकामनाएं दी, एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया
इससे पहले मैत्री का देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। उपलब्धि पर ग्राफिकएरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने मैत्री को शुभकामनाएं दी और एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। 
इससे पहले मैत्री का चयन कोग्नीजेंट, कैब जैमनाई, टीसीएस और इंफोसिस जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हो चुका है।

मैत्री के पिता एयरफोर्स के बाद अब बैंक में कार्यरत
उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय विवि की उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा, खुद क्लास लेने वाले ग्रुप के चेयरमैन डा.कमल घनशाला के विजन और माता-पिता को दिया। शनिवार को डा. घनशाला ने मैत्री के पितामोहन सिंह रावत और मां दीपिका रावत को भी सम्मानित किया। मैत्री के पिता एयरफोर्स के बाद अब बैंक में कार्यरत हैं। वह परिवार समेत मोहकमपुर में निवास करते हैं। 
विज्ञापन


युवाओं के ख्वाबों को हकीकत में बदल रहा ग्राफिक एरा विवि
डा. कमल घनशाला ने कहा कि विश्व स्तरीय फैकल्टी व प्रयोगशालाओं ने ग्राफिक एरा को उस विवि में बदल दिया है, जो युवाओं के ख्वाबों को हकीकत में बदल रहा है। छात्र दुनियाभर की कंपनियों में प्रतिष्ठित पदों पर चयनित हो रहे हैं। पिछले हफ्ते ही बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र दीपक सिंह रौतेला को माइक्रोसॉफ्ट से 40.37 लाख सालाना का पैकेज मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें