फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शिक्षा मंत्री की घोषणा, अगले साल से हर ब्लॉक के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को भारत दर्शन कराएगी सरकार

Sat, 24 Aug 2024 08:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शिक्षा मंत्री ने कहा, छात्रों को आईआईटी और आईआईएम समेत कई शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। वहीं, इस साल से हर ब्लॉक के दो छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल से प्रदेश के हर ब्लॉक के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सरकार भारत दर्शन कराएगी। अमर उजाला के एससीईआरटी सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह घोषणा की।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा, छात्रों को आईआईटी और आईआईएम समेत कई शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। वहीं, इस साल से हर ब्लॉक के दो छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण पर भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें, जूते, स्कूल ड्रेस, छात्राओं को साइकिल दी जा रही हैं।

जबकि, इस साल से कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुफ्त नोट बुक भी दी जाएंगी। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी जल्द दूर होगी। हर प्राथमिक विद्यालय में 10 सितंबर तक दो से तीन शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी। विद्यालयों में 3,000 शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। इसमें से 476 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


1,100 शिक्षकों को 10 सितंबर से पहले नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। 1,500 सहायक अध्यापक एलटी के शिक्षकों की दो से तीन महीने के भीतर नियुक्ति हो जाएगी। 749 प्रवक्ता भी जिलों को दे दिए गए हैं। 850 विद्यालयों में ई-लर्निंग व डिजिटल क्लास शुरू की जाएगी।

Dehradun: मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बोले सीएम धामी, मिड डे मील योजना को लेकर की बड़ी घोषणा

विज्ञापन

कहा, इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये दिए हैं। कक्षा छह से 12वीं तक 70 फीसदी अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को 600 से 1200 रुपये तक छात्रवृत्ति दी जा रही है।

अमर उजाला की है विश्वसनीयता, 1989 से पढ़ता आ रहा हूं : धन सिंह
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, अमर उजाला बहुत विश्वसनीय है, इसकी हर खबर पर लोग विश्वास करते हैं। वह 1989 से इसे लगातार पढ़ते आ रहे हैं। उनके श्रीनगर काॅलेज का छात्र रहे हुए आरक्षण को लेकर जब आंदोलन हुआ तो वह धरना प्रदर्शन में शामिल होते थे और अमर उजाला में अगले दिन अपना नाम देखते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें