फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: साल 2022 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 02 Dec 2021 09:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Public Holiday in 2022: 16 जुलाई को हरेला और 30 अक्तूबर को छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने 2022 के लिए सरकारी छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया। इसमें कुल 26 अवकाश शामिल हैं। इसमें हरेला की छुट्टी तो शामिल है लेकिन इगास का अवकाश गायब है। जबकि इस साल राजनीतिक दलों की बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास का अवकाश घोषित किया था।

विज्ञापन


सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को वर्ष 2022 की सरकारी छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया। इसमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, एक मार्च को महाशिवरात्रि, 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली, 10 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को महावीर जयंती, 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे, तीन मई को ईद उल फितर, 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 10 जुलाई को ईद-उल-अजहा, 16 जुलाई को हरेला, नौ अगस्त को मुहर्रम, 11 अगस्त को रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 18 अगस्त को जन्माष्टमी, दो अक्तूबर को गांधी जयंती, पांच अक्तूबर को दशहरा, नौ अक्तूबर को ईद-ए-मिलाद, 24 अक्तूबर को दीपावली, 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा, आठ नवंबर को गुरु नानक जयंती, 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहेगा।

इसके अलावा, नौ जनवरी को गुरु गोविंद जयंती, दो अप्रैल को चेटीचंद की, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और 24 नवंबर को गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस का भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।  सचिवालय और विधानसभा में ये चार अवकाश लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन


इस सूची में हरेला का अवकाश तो शामिल है, लेकिन इगास का अवकाश शामिल नहीं है। जबकि चुनावी साल में इगास पर राज्य में अवकाश का आदेश जारी किया गया था। छुट्टियों के कलेंडर के हिसाब से छह सरकारी छुट्टियां रविवार और दो शनिवार को पड़ेंगी। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि पार्टी ने इगास पर छुट्टी की मांग उठाई थी तो सीएम धामी ने अवकाश घोषित कर दिया था। लेकिन नए कलेंडर से गायब होने का मतलब साफ है कि यह छुट्टी केवल चुनावी थी। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनी तो इगास और उत्तराखंड के बाकी त्योहारों का भी अवकाश घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


पूरी लिस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें