फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर दिया धरना, आखिरकार हुई प्यार की जीत

Tue, 06 Oct 2020 02:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के गांव पहुंचकर उसके घर पर धरना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों में समझौता करा दिया। गांव वालों ने प्रेमी युगल का विवाह करा दिया। 

विज्ञापन


ग्राम रेहमापुर जसपुर निवासी एक युवती के घर ग्राम नन्नूवाला ठाकुरद्वारा निवासी युवक का आना जाना था। इसी के चलते दोनों में प्रेम संबंध हो गए। युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

युवती प्रेमी के गांव पहुंचकर शादी करने की जिद करते हुए धरने पर बैठ गई। उसने प्रेमी के घर की चौखट पर अपनी जान देने की धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीण भी जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक-युवती दोनों बालिग

सूचना पर ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के बालिग होने पर परिजनों को बुलाकर समझौता करा दिया। समझौते के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।

ठाकुरद्वारा के कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि युवक-युवती दोनों बालिग है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

उधर, ग्राम नन्नूवाला के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी युगल का विवाह करा दिया गया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें