फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जीबी पंत इंस्टीट्यूट पौड़ी के रजिस्ट्रार निलंबित, विभिन्न आरोपों के चलते हुई कार्रवाई 

Wed, 22 Sep 2021 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राधा रतूड़ी ने कहा कि रजिस्ट्रार पर संस्थान में नियुक्ति से संबंधित अभिलेखों में छेड़छाड़, रजिस्ट्रार के पद पर चयन के दौरान बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को गुमराह करने, संस्थान की फाइलें नहीं सौंपने और फाइलों को आप अपने पास रखने सहित कई आरोप हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पौड़ी गढ़वाल के रजिस्ट्रार संदीप कुमार को वित्तीय अनियमितता सहित विभिन्न आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। संस्थान की बोर्ड ऑफ गवर्नर की वाइस चेयरमैन राधा रतूड़ी ने जारी आदेश में कहा कि इस दौरान वह कोई अधिकारिक कार्य नहीं करेंगे।  

विज्ञापन


बोर्ड ऑफ गवर्नर की वाइस चेयरमैन राधा रतूड़ी ने कहा कि रजिस्ट्रार पर संस्थान में नियुक्ति से संबंधित अभिलेखों में छेड़छाड़, रजिस्ट्रार के पद पर चयन के दौरान बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को गुमराह करने, संस्थान की फाइलें नहीं सौंपने, फाइलों को आप अपने पास रखने और वित्तीय अनियमितताएं करते हुए संस्थान के फंड का दुरुपयोग किए जाने सहित कई आरोप हैं।

जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है। उन पर कार्यों और खरीद में भी अनियमितताएं का आरोप हैं। निलंबन की अवधि के दौरान वे कोई अधिकारिक कार्य नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें