फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : जनजाति किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा

Sat, 17 Apr 2021 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)

सार

पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) क्षेत्र में जनजाति की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


13 अप्रैल की रात करीब नौ बजे सितारगंज क्षेत्र के एक गांव में जनजाति परिवार की किशोरी (14) घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। इसी बीच गांव का अंग्रेज सिंह और प्रभु सिंह किशोरी को घर से जबरन उठाकर ले गए।

रात करीब दस बजे किशोरी के माता-पिता घर लौटे तो किशोरी घर पर नहीं थी। इस पर उन्होंने बेटी की तलाश की। नहर की ओर खेत में देखा तो उनकी बेटी बेहोश पड़ी थी। परिजनों को देख अंग्रेज और प्रभु वहां से भाग निकले। परिजन बेटी को घर लेकर आए।
विज्ञापन


होश में आने पर उसने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने का भय दिखाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के घर वालों ने पीड़िता के परिजनों को जातिसूचक गालियां भी दीं। किशोरी के पिता ने अंग्रेज सिंह व प्रभु सिंह के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें