कृषि और पर्यटन में उत्तराखंड को मिलेगी मजबूती
केंद्रीय बजट से राज्य में कृषि और पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। श्री अन्न योजना से उत्तराखंड के मोटे अनाज मंंडुवा, झंगोरा समेत अन्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार मिलेगा। बजट में कृषि विकास पर विशेष फोकस है। इसके लिए 20 लाख करोड़ का क्रेडिट अब तक की सबसे अधिक व्यवस्था है। तकनीकी का प्रयोग बढ़ाने के लिए स्टार्टअप को कृषि में लाया जाएगा। इससे राज्य के युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने में फायदा मिलेगा।
हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टोशन बनेंगे मॉडल
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बजट में रेलवे के अवस्थापना बनाने के लिए उत्तराखंड को 5004 करोड़ मिलेंगे। जिसमें हरिद्धार, देहरादून के रेलवे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मॉडल स्टेशन बनाना जाएगा। इसके अलावा हर्रावाला समेत अनेक स्टेशनों का विस्तार किया जाएगा। नौजवानों के लिए 30 स्किल इंडिया डिजिटल सेंटर खुलेंगे। प्रशिक्षण के बाद अगले 3 सालों में 47 लाख युवाओं को वजीफा मिलेगा। वहीं, आयकर की सीमा को 5 लाख से बढ़ा कर 7 लाख किया गया है।
जोशीमठ आपदा की चुनौती को सरकार ने गंभीरता से लिया
रविशंकर प्रसाद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हिमालयी नीति पर सरकार काम कर रही है। जोशीमठ आपदा चुनौती है। इसे धामी सरकार ने गंभीरता से लिया है। जोशीमठ में सरकार तेज गति से काम कर रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह नीति थी बॉर्डर पर संसाधन को विकसित नहीं करेंगे, क्योंकि चीन चिढ़ता है। मोदी सरकार की नीति का परिणाम है कि सीमाओं पर तेजी से संसाधनों को विकसित किया जा रहा है।