फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पीएम मोदी और अमित शाह से मिले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 02 Aug 2021 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पहली बार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की।
विज्ञापन
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राजनीतिक मुद्दों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात को लेकर त्रिवेंद्र को कोई अहम जिम्मेदारी मिलने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पहली बार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लगभग 20 मिनट तक पीएम के साथ प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों और आगामी चुनाव की तैयारियों पर बातचीत की। बताया गया कि त्रिवेंद्र ने प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर सुझाव दिए। साथ ही बतौर मुख्यमंत्री चार साल के कार्यकाल के दौरान केंद्र से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इसके बाद त्रिवेंद्र ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सहयोग के लिए आभार जताया। 

उत्तराखंड: कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए वात्सल्य योजना शुरू, सीएम बने 2347 बच्चों के मामा तो रेखा आर्य बनीं बुआ
विज्ञापन


पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 15 अगस्त के बाद दोबारा से गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। जिस तरह से अत्यंत व्यस्तता के बीच पीएम और अमित शाह ने त्रिवेंद्र को समय दिया, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में त्रिवेंद्र कोई अहम भूमिका निभा सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी संगठन में उन्हें कोई जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: 23 से 27 अगस्त तक चलेगा विधानसभा सत्र, अधिसूचना जारी

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मेरी शिष्टाचार भेंट थी। चार साल मुख्यमंत्री बनाने और केंद्र का भरपूर सहयोग देने के लिए मैंने उनका आभार व्यक्त किया। मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे समय दिया। मेरे सुझावों को बेहद दिलचस्पी और गंभीरता से सुना।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें