प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में पद यात्राओं का आयोजन करेगी। दस नंबवर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘संकल्प विजय शंखनाद’ और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य का स्वागत कार्यक्रम होगा। 11 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर न्याय पंचायत स्तर पर बाल एवं युवा सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 एवं 16 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर वरिष्ठ नेता रात्रि विश्राम करेंगे। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में मातृशक्ति सम्मान समारोहों का आयोजन होगा।
26 नवंबर को प्रदेशभर में संविधान बचाओ दिवस
20 नवंबर से 24 नवंबर तक तृतीय चरण की परिवर्तन यात्रा का आयोजन करने के साथ ही 26 नवंबर को प्रदेशभर में संविधान बचाओ दिवस आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।