फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : किसानों पर अत्याचार बंद करे सरकार - पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Sun, 31 Jan 2021 11:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर (रुड़की)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसान कृषि कानूनों का लगातार विरोध कर रहे हैं और उन्हें रोकने के लिए सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है।

विज्ञापन


थिथकी गांव में किसानों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार करने पर तुली हुई है। भाजपा अपने गुंडों से किसानों को पिटवा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं।

रावत ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की किसानों को गारंटी देनी चाहिए। साथ ही इसके लिए अलग से एक कानून बनाना चाहिए। हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसानों पर हो रहे अत्याचार की वह निंदा करते हैं।
विज्ञापन


अत्याचार बंद कर सरकार को किसानों के लिए बड़ा दिल दिखाना चाहिए। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है और उनके सुख-दुख में पार्टी साथ है।

उत्तराखंड में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो लोकायुक्त की नियुक्ति होगी और कांग्रेस सरकार आने पर किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। इस अवसर पर राजपाल सिंह, पूर्व दर्जाधारी आदित्य राणा, राव आफाक अली, सेठपाल परमार, सुशील राठी, बाबूराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें