फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनाकर विदेश भेजने वाले गिरोह में शामिल हैं सेना के पूर्व अधिकारी

Sat, 07 Aug 2021 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कई प्लेसमेंट एजेंसियों का भी खुलासा हुआ है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस अब इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय एजेंसियों को भेज रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी में एसटीएफ और आर्मी इंटेजीजेंस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो सेना के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को विदेश भेज रहा था। एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस की संयुक्त जांच में इस बात का खुलासा हुआ है गिरोह में कुछ पूर्व सैन्य अधिकारी और कर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कई प्लेसमेंट एजेंसियों का भी खुलासा हुआ है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस अब इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय एजेंसियों को भेज रही है। 

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को एसटीएफ ने सेना के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को विदेश भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था और सेना के 90 डिस्चार्ज बुक, 20 मोहरें बरामद की थीं। मामले में गिरोह के तीन सदस्यों रघुवीर सिंह, विक्की थापा व भैरव दत्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से एसटीएफ और आर्मी इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम लगातार मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पता चला है कि काफी लोग फर्जी तरीके से एक्स आर्मी मैन बनकर अफगानिस्तान आदि देशों में गए हैं। जब इनका सत्यापन किया गया तो पता चला कि जिस गिरोह का पर्दाफाश हुआ था, उसकी सहायता कुछ पूर्व सैन्य अफसर और कर्मी कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी देश के अन्य प्रदेशों में भी इस प्रकार का प्लेसमेंट एजेंसियों का पता चला है कि जो फर्जी तरीके से लोगों को अफगानिस्तान, दुबई देशों और शिपिंग कंपनियों में भेज रही हैं। बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों और संस्थानों के विरुद्ध एसटीएफ की ओर से रिपोर्ट तैयार संबंधित एजेंसियों को भेजी जा रही है, जिससे कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें