फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: नरभक्षी गुलदार को शूटर जाय हुकिल ने किया ढेर, दो बच्चों को बनाया था निवाला

Wed, 14 Oct 2020 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर ( टिहरी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में सक्रिय नरभक्षी गुलदार को वन विभाग की टीम ने बीती रात ढेर कर दिया। मंगलवार शाम को गुलदार ने कसमोली गांव में प्रताप सिंह रमोला के सात वर्षीय बालक रौनक को घर के आंगन से उठाकर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


घटना के तीन घंटे बाद गुलदार रात 8.30 बजे जब दोबारा गांव में वापस आया तो वन विभाग के शूटर जॉय हुकिल ने बंदूक की गोली से नरभक्षी गुलदार को मौत के घाट उतार दिया।

वन रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि गुलदार का शव बरामद कर लिया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय लाया जा रहा है। बता दें कि 11 अक्टूबर की रात को भी गुलदार ने नरेंद्रनगर ब्लॉक के पलसारी गांव निवासी मुकेश रावत की सात वर्षीय बेटी स्मृति को निवाला बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें