फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : ऑडिट विभाग के चार कार्मिक निलंबित, पदोन्नति आदेश को दबा कर रखने वाले मामले में गिरी गाज

Wed, 13 Jan 2021 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दस माह तक पदोन्नति आदेश को दबा कर रखने वाले मामले में किए गए निलंबित
  • पौड़ी जिला लेखा परीक्षा के दो और ऑडिट निदेशालय के दो कर्मियों पर गिरी गाज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस माह तक पदोन्नति के आदेेश को दबाए रखने के मामले में ऑडिट विभाग के चार कर्मियों पर गाज गिरी है। दो कार्मिक पौड़ी जिला लेखा परीक्षा अधिकारी कार्यालय और दो निदेशालय के कार्मिक हैं। इन चारों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


लेखा परीक्षा विभाग में एक अधिकारी की पदोन्नति के आदेश शासन की ओर से जारी किए गए थे। दस माह तक संबंधित अधिकारी को नई तैनाती का आदेश मिला ही नहीं।

आखिरकार उक्त अधिकारी ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो खुलासा हुआ कि पदोन्नति के साथ नए स्थान पर नियुक्ति का आदेश दस माह पूर्व जारी हो गया था। यह मामला मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंचा तो शासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए। निदेशालय स्तर से हुई जांच में पाया गया कि शासन के आदेश केे फाइलों में दबाकर रखा गया। 

हड़ताल के प्रति जवाबदेही की मुहिम को मिला बल

कार्मिक एकता मंच के अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे का कहना है कि निलंबन की कार्रवाई से मंच की हड़ताल के प्रति जवाबदेही की मुहिम को बल मिला है। कार्मिक एकता मंच ने मुख्यमंत्री से कहा था कि कर्मचारियों की समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाता है और इससे कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए विवश होते हैं। कार्मिक एकता मंच की मांग थी कि हड़ताल पर कर्मचारियों को जाने के लिए विवश करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित किया जाए और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


यह है मामला 

सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी बलबीर सिंह की पदोन्नति का आदेश 28 फरवरी 2028 को वित्त अनुभाग छह से जारी हुआ। यह आदेश बलबीर सिंह को अधिकृत रूप से मिला ही नहीं। जांच में सामने आया कि निदेशालय को यह आदेश पांच जून 2020 को मिला।

यह आदेश पंजीकृत डाक से पौड़ी इसी माह भेजा गया था। जांच में पाया गया कि पौड़ी जिला लेखा परीक्षा कार्यालय में यह आदेश उपलब्ध ही है। इसी को देखते हुए निदेशालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक और एक अधिकारी और पौड़ी जिला लेखा परीक्षा अधिकारी कार्यालय के दो लिपिक वर्गीय कार्मिकों को निलंबित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें