फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विधानसभा भवन की दूसरी मंजिल पर बने कार्यालय में लगी आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Fri, 11 Apr 2025 08:42 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand News: फायर स्टेशन को सूचना मिली थी कि विधानसभा भवन के द्वितीय तल पर बने एक कार्यालय में आग लग गई है।
विज्ञापन
विधानसभा भवन में आग की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा के द्वितीय तल पर बने कार्यालय में शुक्रवार को आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर चंद मिनटों में ही काबू पा लिया। आग से कार्यालय के पर्दे और अलमारी में रखा सामान आंशिक रूप से जल गया है। एसएसपी अजय सिंह ने आग की घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फायर स्टेशन को सूचना मिली थी कि विधानसभा भवन के द्वितीय तल पर बने एक कार्यालय में आग लग गई है। सूचना के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग यहां पर कैंटीन के ऊपर बने कार्यालय में लगी थी। दमकल कर्मियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।

Dehradun:  पलटन बाजार में कपड़ों की दो मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन


विज्ञापन

करीब 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। आग से कार्यालय के पर्दे जल गए हैं। इसके साथ ही वहां अलमारी में रखा सामान आंशिक रूप से जल गया है।

एसएसपी ने बताया कि मामले में दमकल विभाग को विस्तृत जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इसके बाद वहां पर जरुरी व्यवस्थाएं कर भविष्य की घटनाओं की आशंका को खत्म किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें