बताया गया है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ा तो गांव के कई युवकों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला कर दिया।
दूल्हे के भाई राहुल के अलावा अरुण, अरविंद और तुषार को भी आई गंभीर चोट
हमले में मोहम्मदपुर टांडा के बसंत (28) पुत्र नैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई राहुल के अलावा अरुण, अरविंद और तुषार को भी गंभीर चोट आई है।
शव का पंचनामा भरवकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर भेजा। लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।