प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटेगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि जल्द इस संबंध में शासनादेश जारी होगा।
प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। कोविड की दूसरी लहर के दौरान शासन ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। अब जबकि कोविड को लेकर स्थिति कुछ सामान्य हुई है। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भर्ती से रोक हटाने के निर्देश दिए हैं।
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कुछ अशासकीय स्कूलों ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। जबकि कुछ स्कूलों की ओर से इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से पिछले काफी समय से शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के जितने भी खाली पद हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले उन सभी पदों को भरा जाए।