फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में अंग्रेजी नहीं पर विज्ञान अंग्रेजी में पढ़ना जरूरी

Fri, 20 Aug 2021 08:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शिक्षा विभाग में इस शिक्षा सत्र से नौवीं में विज्ञान विषय को अंग्रेजी में पढ़ना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
अंग्रेजी भाषा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में अंग्रेजी नहीं बल्कि विज्ञान को अंग्रेेजी विषय में पढ़ना अनिवार्य किया गया है। जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विज्ञान विषय को अंग्रेजी में पढ़ना अनिवार्य किया जाना किसी भी दृष्टि से छात्र और शिक्षा हित में नहीं है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में इस शिक्षा सत्र से नौवीं में विज्ञान विषय को अंग्रेजी में पढ़ना अनिवार्य किया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2017 में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि कक्षा एक से 12 तक की पाठ्य पुस्तकों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

सुनहरा मौका: उत्तराखंड में निकली फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती, 24 से करें आवेदन
विज्ञापन


इसके लिए सबसे पहले वर्ष 2018-19 में कक्षा तीन एवं छह में एनसीईआरटी की अंग्रेजी माध्यम की पाठ्य पुस्तकों को लागू किया गया। शासनादेश में कहा गया कि इसके लिए हर साल एक कक्षा बढ़ती रहेगी।

यही वजह है कि इस साल से नौवीं कक्षा से विज्ञान को अंग्रेजी में पढ़ाया जाएगा। उधर कुछ शिक्षकों का कहना है कि नौवीं में जब अंग्रेजी अनिवार्य विषय नहीं है, ऐसे में विज्ञान को अंग्रेजी में पढ़ाए जाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। इससे खासकर संस्कृत से हाईस्कूल करने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कतें होंगी।

बच्चों को मातृभाषा में सीखना और सिखाया जाना चाहिए। विज्ञान जैसे विषय का अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन अनिवार्य किया जाना किसी भी दृष्टि से छात्रहित में नहीं है। यह कदम बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में बाधक है।
विज्ञापन

- डॉ.अंकित जोशी, अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ शाखा एससीईआरटी

जो बच्चे कक्षा तीन और छह से विज्ञान विषय को अंग्रेजी में पढ़ते आ रहे हैं, उन्हें कक्षा नौ में इसे अंग्रेजी में पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं है, ऐसा हो सकता है कि कुछ शिक्षकों को इससे दिक्कत पेश आ रही हो।
- एसपी खाली, अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें