पिछले साल मई में 4.8 करोड़ यूनिट तक डिमांड
पिछले साल मौसम ने यूपीसीएल का साथ दिया तो बिजली की मांग मई माह में काफी कम थी। मई के शुरुआती सप्ताह में बिजली की मांग तीन करोड़ यूनिट तक थी। पूरे महीने में एक-दो बार ही बिजली की मांग 4.8 करोड़ यूनिट तक गई थी, लेकिन इस बार मई के पहले तीन दिन में ही बिजली की मांग 4.9 करोड़ तक पहुंच गई है। मौसम ऐसा ही रहा तो आने वाले 10 दिन में मांग 5.5 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।
निदेशक एमआर आर्य बने चारधाम के नोडल अफसर
यूपीसीएल प्रबंधन ने आगामी चारधाम यात्रा में सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए निदेशक परिचालन एमआर आर्य को नोडल अफसर बनाया है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के मुताबिक, आर्य सरकार के सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों व यात्रा पड़ावों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे।