फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चुनाव आयोग ने जारी किया बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम, पांच सितंबर को होगी वोटिंग

Tue, 08 Aug 2023 05:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Bageshwar Assembly By-Election: बागेश्वर की सीट बीते 26 अप्रैल को पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी। 
विज्ञापन
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की बागेश्वर विधान सभा के उपचुनाव लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है। उपचुनाव की अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, पांच सितंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी। 

विज्ञापन


Tilu Rauteli Awards: 14 वीरांगनाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला अवॉर्ड, सीएम धामी ने किया सम्मानित

ये है पूरा कार्यक्रम

  • 10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन।
  • 21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तारीख।
  • पांच सितंबर को होगी वोटिंग।
  • आठ सितंबर को होगी मतगणना।
विज्ञापन

सहानुभूति का कार्ड खेलेगी भाजपा

उपचुनाव में भाजपा सहानुभूति का कार्ड खेल सकती है। दास के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर लोगों की नजर टिकी है। सबसे पहले नंबर दास की पत्नी पार्वती दास का हो सकता है। भाजपा दिवंगत नेताओं की पत्नियों को महत्व देती रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भाजपा के कद्दावर नेता प्रकाश पंत का है। उनके निधन पर उनकी पत्नी चंद्रा पंत को भाजपा ने टिकट दिया था। इस लिहाज से देखा जाए तो स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास उनकी उत्तराधिकारी हो सकती हैं। बहुत कुछ उनकी (पार्वती दास) इच्छा पर भी निर्भर रहेगा। बहरहाल दास का उत्तराधिकारी दास के ही परिवार से आने की संभावना जताई जा रही है। दास के पुत्र गौरव दास भी पिता की विरासत संभाल सकते हैं। विरासत की बात बहुत हद तक भाजपा संगठन के रुख पर निर्भर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें