फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price In Uttarakhand: कम नहीं हो रहे टमाटर के तेवर, कीमत सुनकर लोग परेशान, बिगड़ा किचन का बजट

Sat, 05 Aug 2023 01:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है

विज्ञापन
हिमसोना टमाटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में टमाटर के दाम कम नहीं हो रहे हैं। लोगों की थाली से टमाटर गायब होता जा रहा है। टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है।

बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है।  एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर पड़ रहा है।

 
जिला  टमाटर के दाम  
उत्तरकाशी 160 से 180 रुपये प्रति किलो
बडकोट 100 -120 रुपए प्रति किलो
नौगांव  200 रुपये किलो  (लोकल टमाटर 80)
पौड़ी 160 रूपए  प्रति किलो
नई टिहरी  160 से लेकर 180 रुपए 
बागेश्वर 200 किलो
टनकपुर 200 रुपए किलो
भवाली  200 रूपये किलो
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जिला  टमाटर के दाम
किच्छा 160 रुपये प्रति किलो
चौखुटिया 200 रुपये प्रति किलो
पिथौरागढ़ 200 रुपये किलो।
मसूरी दो सौ रुपये प्रति किलो टमाटर
ऋषिकेश र 200 रुपये किलो, हिमाचल वाला 180 रुपये किलो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें