फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: खाद्य तेलों और दालों के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, एक महीने में हुआ 20 फीसदी का इजाफा

Wed, 01 Sep 2021 05:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 Edible oil And pulses Price hike:  पिछले साल जून में सरसों के तेल के दाम 90 से 100 रुपये रुपये के बीच थे, लेकिन अब यही तेल 180 से 200 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के बीच खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में भी भारी उछाल आया है।
विज्ञापन
खाद्य तेल(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में खाद्य तेलों और दालों के साथ ही आटे के बढ़े भाव ने आम आदमी की रसोई का बजट फिर बिगाड़ दिया है। पिछले एक महीने में ही खाद्य तेलों के दाम 20 फीसदी तो दालों की कीमतें करीब 10 फीसदी बढ़ गईं हैं। फुटकर बाजारों में दालों की कीमतें ऊंचाइयों पर हैं। मलका चने के अलावा अन्य दाल 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर बिक रही हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल जून में सरसों के तेल के दाम 90 से 100 रुपये रुपये के बीच थे, लेकिन अब यही तेल 180 से 200 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के बीच खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। पिछले छह महीनों में रेट दोगुने तक पहुंच गए हैं। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। 14 लीटर वाले टिन में भी तेल करीब 190 रुपये प्रति लीटर तक पड़ रहा है। फुटकर बाजार में फार्च्यून का 14 लीटर टिन 2750 से 2460 रुपये तक बिक रहा है।

वहीं, पतंजलि, पी मार्क का तेल भी करीब इसी कीमत पर बिक रहा है। रिफाइंड 2650 प्रति टिन, लोकल वाला 2460 से 2360 रुपये प्रति टिन बिक रहा है। वहीं, फॉरच्यून का एक लीटर रिफाइंड 165 से 170 रुपये, लाल किला सरसों का एक लीटर का पैकेट 160 से 165 रुपये किलो बिक रहा है। 
विज्ञापन


थोक और फुटकर की कीमतों में अंतर
थोक और फुटकर कीमतों में 15 से 25 रुपये प्रति लीटर तक का अंतर है। दून के हनुमान चौक, धर्मपुर बाजार, जाखन, बल्लूपुर, सीमाद्वार, रायपुर बाजार में कीमतों में दो-तीन रुपये प्रति लीटर का ही अंतर है। वहीं, दालों की बात करें तो फुटकर में अरहर 110 रुपये किलो, मलका 95 रुपये किलो, चना 80 रुपये किलो, काला चना 75 रुपये किलो, मसूर 100 रुपये किलो, उड़द 120 रुपये किलो, छोले 110 रुपये और राजमा 130 रुपये किलो बिक रहा है। 

विज्ञापन

आटे के दाम में भी हुई बढ़ोतरी 

दाल और खाद्य तेलों के अलावा आटे के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। फुटकर में आटा 235 से 300 रुपये प्रति दस किलो बैग बिक रहा है। जबकि, पिछले कुछ माह में आटा 200 से 205 रुपये प्रति दस किलो बैग बिक रहा था।  

पहले खाद्य तेेलों, आटा, दाल आदि की कीमतें फसलों पर निर्भर होती थीं। जो फसल कम होती थी, उसके और उससे जुड़े पदार्थों की कीमतों में उछाल होता था, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं रह गया है। अब कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार और सरकार की नीतियों पर चलती हैं। इसी के आधार पर कीमतें घटती-बढ़ती रहती हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कीमतों में एकदम कमी की उम्मीद कम ही लग रही है। 
- विनोद गोयल, महा सचिव, आढ़त बाजार व्यापार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें